माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में काम कैसे करे ? How to work in Microsoft Word?

0

 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में काम करना - 

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सुइट का एक भाग है जो कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के अन्दर काम करता है, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग करके हम अलग-अलग तरह के बायोडाटा, लेटरहेड, टेबुलर डाटा आदि बना सकते है, यह एक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है जिसमे आप स्टूडेंट डेटाबेस, एग्जाम पेपर्स, रिपोर्ट कार्ड, हिसाब-किताब सहित कई तरह के दस्तावेज बना सकते है।


Understanding Tabs or Menu and working with Microsoft Word. (माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के टैब्स को समझे)

  •  HOME
  • INSERT
  • PAGE LAYOUT
  • REFERENCES
  • MAILINGS
  • REVIEW
  • VIEW

चलिए अब इस ब्लॉग में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के TABS को अच्छे से समझते है, जिसका प्रयोग करके आप भी अपने डाक्यूमेंट्स को बहुत ही आसानी से बना पाएंगे और उसे Text Formatting कर पाएंगे।


Tabs of Microsoft Word

1.    HOME Tab

होम टैब 5 ग्रुप्स में डिवाइड होता है जिसमे क्लिपबोर्ड ग्रुप, फॉन्ट ग्रुप, पैराग्राफ ग्रुप, स्टाइल ग्रुप और एडिटिंग ग्रुप इन ग्रुप्स में होम टैब विभाजित होता है।

2.    INSERT TAB

इन्सर्ट टैब 7 ग्रुप्स में डिवाइड होता है जिसमे पेज ग्रुप, टेबल ग्रुप, इलस्ट्रेशन ग्रुप, लिंक्स ग्रुप, हैडर & फूटर ग्रुप, text ग्रुप और सिंबल ग्रुप में विभाजित होता है।

3.    PAGE LAYOUT TAB

पेज लेआउट में 5 ग्रुप्स होते है जो पेज के रिलेटेड कार्य करते है इसमें थीम ग्रुप, पेज सेटअप ग्रुप, पेज बैकग्राउंड, पैराग्राफ ग्रुप और एरेँज ग्रुप होता है।

4.   REFERENCES TAB

इस टैब्स में बुक्स के रिलेटेड टूल्स मिलते है, इसमें टेबल ऑफ़ कंटेंट ग्रुप्स, फुटनोट्स ग्रुप्स, CITATIONS & BIBLIOGRAPHY ग्रुप, CAPTIONS ग्रुप, इंडेक्स ग्रुप और टेबल ऑफ़ अथॉरिटीज ग्रुप होते है।

5.    MAILINGS TAB

यह ग्रुप बहुत सारे यूनिक टूल्स के साथ आता है, इस ग्रुप का प्रयोग करके आप ENVELOPES बना सकते है साथ ही MAIL MERGE का उपयोग करके बहुत से लोगो को INVITATION SEND कर सकते है।

6.    REVIEW TAB

इस टैब का यूज़ करके आप अपने डाक्यूमेंट्स में हुए GRAMMER or SPELLING मिस्टेक को सुधर सकते है, डॉक्यूमेंट में कमेंट ऐड कर सकते है और पासवर्ड लगा कर उसे प्रोटेक्ट कर सकते है।

7.    VIEW TAB

इस टैब से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के होम स्क्रीन व्यू को चेंज कर सकते है, डाक्यूमेंट्स में रूलर को शो हाईड कर सकते है, पेज को ज़ूम कर सकते है

  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)